पाकिस्तान में हिमस्खलन से 36 मरे (लीड-1)
कोहिस्तान जिले के पुलिस प्रमुख मोहम्मद इलियास ने गुरुवार को बताया कि जिले के सहेरी गांव में बुधवार रात हुए हिमस्खलन में कई मकान दब गए।
इलियास ने कहा कि स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने अब तक 20 शवों को बरामद किया है, लेकिन बचाव कार्य अब भी जारी है। अभी कई लोगों के बर्फ के नीचे दबे होने की आशंका है।
प्रभावित गांव तक सड़क न होने के कारण बचाव कार्य कई घंटे देरी से शुरू हो सका।
पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में इस माह के शुरुआत में भारी हिमपात हुआ था। काफी अर्से तक शुष्क मौसम रहने की वजह से यहां कई इलाकों में सूखे की आशंका बन गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications