म्यांमार तक सड़क बनाने के लिए सहायता चाहता है बांग्लादेश
बांग्लादेश ने कुछ समय से म्यांमार के साथ वार्ता आगे बढ़ाने के साथ ही चीन के कुनमिन प्रांत में भूमि हासिल करने के लिए चीन के साथ भी वार्ता शुरू की है।
स्थानीय अखबार 'डेली स्टार' के मुताबिक प्रधानमंत्री शेख हसीना ने एशियाई विकास बैंक के दक्षिण एशियाई विभाग के महानिदेशक सुल्तान हाफीज रहमान के साथ बुधवार को ढाका में हुई बातचीत के दौरान इस संदर्भ में चर्चा की।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चर्चा के दौरान क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत बनाने और इसके माध्यम से गरीबी कम करने के साथ ही दक्षिण एशियाई देशों के बीच संपर्क के विकास की जरूरत पर बल दिया।
प्रधानमंत्री और एडीबी के शीर्ष अधिकारी ने बिजली, परिवहन और ऊर्जा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता के बारे में भी विचार विमर्श किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications