पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकाने के समीप विस्फोट में 25 मरे (लीड-3)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विस्फोट आतंकवादियों का गढ़ समझे जाने वाली तिराह घाटी के ओरकजई इलाके में एक आतंकवादी ठिकाने के समीप हुआ। विस्फोट में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
क्षेत्र के एक अधिकारी ने बताया, "यह विस्फोट आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-इस्लाम के एक ठिकाने को निशाना बनाकर किया गया। इसमें कम से कम 25 लोग मारे गए।
क्षेत्र के एक खुफिया अधिकारी ने मौतों की संख्या की पुष्टि की और कहा कि मारे गए लोगों में लश्कर-ए-इस्लाम का एक वरिष्ठ सरगना आजम खान भी है। उसने कहा कि मौतों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
इससे पहले एक अन्य खुफिया अधिकारी ने कहा था कि बम विस्फोट ओरकजई जिले में हुआ। उन्होंने बताया कि जिस ओरकजई गांव में विस्फोट हुआ वह खबर और ओरकजई कबायली इलाकों की सीमा पर है।
यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि बम वहां पहले से रखा गया था या फिर कुछ और वजह रही। जियो टीवी ने खबर दी है कि हमले को एक आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया। अभी तक किसी भी संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications