मुनक नहर को लेकर गंभीर है सरकार : शीला दीक्षित

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार मुनक-हैदरपुर नहर को लेकर काफी गंभीर है। इस नहर के लिए अब तक 300 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, "मुनक-हैदरपुर नहर के बारे में हरियाणा सरकार से बातचीत चल रही है और हमें उम्मीद है कि इस मसले को जल्दी ही सुलझा लिया जाएगा।"

शीला दीक्षित ने कहा कि प्रधानमंत्री भी इस नहर को समय के भीतर पूरा होने को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री गुरुवार को 10 एमजीडी क्षमता वाले भागीरथ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहीं थी। भागीरथ ट्रीटमेंट प्लांट की मदद से दिल्ली के लोगों को सुरक्षित और साफ जल मिलेगा। इस मौके पर दिल्ली जल बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी रमेश नेगी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+