हिमालय ने रीयल फ्रूट दही लांच किया

हिमालय इंटरनेशनल के अध्यक्ष मनमोहन मलिक ने बताया कि अब तक भारतीय कम्पनियों द्वारा मात्र सादा या फ्रूट सुगंध युक्त दही ही बाजार में बेचा जा रहा है जबकि उनकी कम्पनी ने पहली बार रीयल फ्रूट दही की बिक्री भारतीय बाजार में शुरू की है जिसमें दही में प्राकृतिक फलों को पका कर मिलाया जाता है।

मनमोहन मलिक ने बताया कि रीयल फ्रूट दही को प्रारम्भिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, मुम्बई, पुणे तथा बैंगलौर के बाजारों में उतारा गया है।

उन्होंने बताया कि इसके उत्पादन के लिए कम्पनी ने पांवटा साहिब के फूड प्रोसैसिंग काम्पलैक्स में एक अति आधुनिक संयंत्र स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि कम्पनी ने प्रारम्भिक तौर पर स्ट्राबेरी, स्ट्राबेरी बनाना, पाईन एप्पल तथा मिक्सड फ्रूट दही को मार्किट में उतारा है।

उन्होंने कहा कि इसके उत्पादन के लिए कम्पनी ने पावंटा साहिबा के 60 किलोमीटर वर्ग क्षेत्र में अपने दूध एकत्रीकरण केन्द्र स्थापित किए हैं जहां दूध की गुणवत्ता की जांच अंतर्राष्ट्रीय मापदण्डों के अनुरूप की जाती है। उन्होंने बताया कि देश की प्रमुख रिटेल इकाइयों में इस दही की बिक्री अप्रैल 2010 से शुरू कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस दही के उत्पादन के लिए कम्पनी ब्लूबेरी, स्ट्राबेरी, रासबेरी फलों का आयात उत्तरी अमेरिका से कर रही है जबकि आम, आडू, केला तथा पाइनएप्पल जैसे फलों को भारतीय बाजार से खरीदा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कम्पनी के उत्पादों को ताजा एवं चिल्ड उत्पादों को देश के मुख्य बाजारों में पहुंचाने के लिए कम्पनी अपनी कोल्ड चेन स्थापित करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+