यमराज से बचने के उपाय जुटाने वाले छात्र ने की आत्महत्या

शहर के नई मण्डी क्षेत्र के जानसठ रोड स्थित आत्मकुंज कॉलोनी में रहने वाले वीरेंद्र सिंघल तहसील में अमीन पद पर कार्यरत हैं। उनके छोटे बेटे हिमांशु सिंघल ने पिछले साल ही नगर के एक पब्लिक स्कूल से इण्टर की परीक्षा पास की थी। वह अब इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

गुरुवार दोपहर जब वह घर में अकेला था तो उसने घर में पिता की दोनाली बदूंक को उठाया और उसे किसी तरह से सीने से लगाकर गोली चला दी। कुछ देर तड़पने के बाद ही उसकी मौके पर मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक छात्र के घर में रखे कम्प्यूटर की जांच करने के बाद पुलिस को काफी जानकारी मिली है। उसने कम्प्यूटरों में बने फाइल में मौत के यमराज से बचने के अनेक उपाय संग्रहित कर रखे थे लेकिन किसी को यह नहीं पता था कि वह अपने हाथों से ही अपनी जान ले लेगा।

वह पढ़ाई में काफी मेधावी था। परिजनों के अनुसार हो सकता है उसने किसी मानसिक तनाव के कारण यह कदम उठाया हो। बीते एक सप्ताह में यहां छात्र द्वारा आत्महत्या करने की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व इण्टर कॉलेज में एक छात्र ने अपने साथियों के सामने तमंचे से गोली चलाकर आत्महत्या कर ली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+