मुंबई हमले के संदिग्ध राणा ने आरोपों का ब्योरा मांगा
शिकागो में रहने वाले कनाडा के नागरिक राणा ने उस साजो-सामान का ब्योरा भी मांगा है जिसे पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमेन हेडली के साथ आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को उपलब्ध कराने का आरोप लगाया गया है।
राणा के वकील पैट्रिक ब्लेगेन ने शिकागो जिला न्यायालय में छह पेज का प्रस्ताव पेश कर सरकार से उस कथित साजो-सामान की पहचान करने को कहा है जिसे कथित रूप से भारत और डेनमार्क पर आतंकवादी हमलों के लिए उपलब्ध कराने का आरोप राणा पर लगा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications