पुणे पुलिस ने शुरू किया बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान
पुलिस के एक आला अधिकारी ने कहा, "किसी समुदाय विशेष को निशाना नहीं बनाया जा रहा है लेकिन उन्होंने उन जगहों के बारे में जानकारी देने से इंकार कर दिया जहां तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।"
पुणे में दो दर्जन से अधिक पुलिस टीमें होटलों और अतिथि गृहों में ठहरने वाले लोगों और यहां रह चुके लोगों के बारे में रिकॉर्डो की जांच कर रही है। पुलिस यहां ठहरने वाले लोगों की पृष्ठभूमि, मोबाइल कॉल डिटेल और आगुंतकों और मेहमानों के बारे में गहन जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमारे सामने सारे विकल्प खुले हुए हैं। जांच के दौरान किसी भी समूह या संगठन के शामिल होने के बारे में कयास नहीं लगाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications