अगवा अधिकारी को छोड़ने के लिए नक्सलियों ने रखी नई मांग
नक्सलियों ने अगवा प्रखण्ड विकास अधिकारी प्रशांत लायक को छोड़ने के लिए सरकार से ग्रामीण इलाकों से जुड़े नक्सलियों को जेलों से रिहा करने और नागरिक रक्षा समूह के एक प्रमुख को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।
इससे पहले नक्सलियों ने अगवा अधिकारी को छोड़ने की एवज में जेल में बंद तीन साथियों और 11 अन्य लोगों की छोड़ने की मांग राज्य सरकार के सामने रखी थी।
राज्य सरकार हालांकि बुधवार रात को इस बात पर सहमत हो गई थी कि सरकार 14 नक्सलियों के मामलों की 'पुन: जांच' के लिए अदालत जाएगी लेकिन गुरुवार को नक्सलियों ने उनके सामने दो नई मांगें रखी हैं।
मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने बुधवार रात को कहा, "हम अगवा अधिकारी को छुड़ाने के लिए नक्सलियों की मांगों पर विचार कर रहे हैं। उनकी मुख्य मांग जमशेदपुर के दलभूमगढ़ जिले में बंद व्यक्ति की रिहाई की है। उनकी रिहाई के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हम नक्सलियों से अगवा अधिकारी को छोड़ने की अपील करते हैं।"
गौरतलब है कि प्रशांत कुमार लायक (बीडीओ) को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के चार नक्सलियों ने शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के दलभूमगढ़ प्रखण्ड से अगवा कर लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications