कोड़ा मामले में छापेमारी जारी, एक करोड़ रुपये जब्त
आयकर विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "अधिकांश जगहों पर छापेमारी का काम पूरा हो चुका है जबकि कुछ स्थानों पर छापेमारी अभी भी जारी है। हमें गुरुवार देर रात तक छापेमारी के समाप्त हो जाने की उम्मीद है।"
उन्होंने कहा, "विभिन्न स्थानों पर मारे गए छापों के दौरान एक करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए। नकद के अलावा सरकारी अधिकारियों के दो करोड़ रुपये मूल्य से अधिक संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए गए।"
रांची, जमशेदपुर, चाईबासा, पुणे, मुंबई और बेंगलुरू सहित देश के 13 शहरों के 70 जगहों पर आयकर विभाग ने मंगलवार को छापेमारी शुरू की थी।
सोरेन के निजी सचिव एम.एल.पाल, झारखण्ड विद्युत बोर्ड (जेएसइबी) के पूर्व प्रमुखों वी.एन.पाण्डेय और एच.बी.लाल, अवकाश प्राप्त आईएएस अधिकारी और पूर्व खनन सचिव जयशंकर तिवारी, झारखण्ड खनन और भूविज्ञान निदेशक बी.बी.सिंह, जेएसईबी के मुख्य इंजीनियर पी.के.सिंह, राज्य प्रदूषण बोर्ड के सदस्य आर.के.सिन्हा और बिजली बोर्ड के सदस्य एस.एन.चौधरी के यहां आयकर विभाग ने छापेमारी की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications