पाकिस्तान ने समग्र वार्ता फिर शुरू होने की उम्मीद जताई (लीड-1)
परंतु अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत रिचर्ड हॉलब्रुक से मुलाकात में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने कहा कि भारत से मिल रहे संकेत उत्साहजनक नहीं हैं।
समाचार एजेंसी ऑनलाइन के अनुसार गिलानी ने कहा कि दोनों देशों के आपसी संबंधों को आतंकवादी गतिविधियों का बंधक नहीं बनने देना चाहिए जो दोनों देशों के समान दुश्मन हैं।
गिलानी ने कहा कि क्षेत्र में स्थाई शांति के लिए दोनों देशों को कश्मीर और जल विवाद सहित मूल मुद्दों को सुलझाना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच विदेश सचिव स्तर की बातचीत के लिए 25 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है। भारत ने कहा है कि वार्ता में मुख्य रूप से वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर जोर देगा लेकिन कुछ अन्य मुद्दों पर भी आपसी सहमति से चर्चा होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications