मोदी ने केंद्र सरकार से मांगा बारूद
मोदी ने यह मांग इंदौर में चल रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन राष्ट्रीय कार्यपरिषद की बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा एवं जम्मू कश्मीर पर प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान की।
उन्होंने कहा कि एक तरफ आतंकवादी संगठन अपनी दक्षता बढ़ाने के लिए एक दिन में तीन-तीन बार अभ्यास करते हैं वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा बलों को साल में एक बार अभ्यास का मौका मिलता है। अब तो हद यह हो गई है कि जब केंद्र सरकार ने तीन साल में एक बार अभ्यास कराने की बात कही है। ऐसे में सुरक्षा बल आतंकवादियों का कैसे मुकाबला कर पाएंगे इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
मोदी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह सुरक्षा बलों के अभ्यास के लिए बारूद उपलब्ध कराएं इसके लिए वे पैसा देने को तैयार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications