पश्चिम बंगाल में बस-ट्रक टक्कर में 17 की मौत
यह दुर्घटना जिले के करंदिघी इलाके के पास हुई।
करंदिघी पुलिस थाने में तैनात एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि दुर्घटना में 17 लोग मारे गए और 20 घायल हो गए।
अधिकारी ने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है।
बताया जा रहा है कि लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह दुर्घटना हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications