पाक से वार्ता की पहल से सारा देश परेशान : भाजपा
इंदौर, 18 फरवरी (आईएएनएस)। राज्य सभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अरुण जेटली ने कहा कि पाकिस्तान का भारत के खिलाफ अघोषित युद्ध जारी है जिसमें हजारों लोग अपनी जानें गंवा चुके हैं। यह सब कांग्रेस की नीतियों के कारण हो रहा है। वहीं दूसरी ओर पाक से वार्ता की चल रही पहल से सारा देश परेशान है।
भाजपा की इंदौर में चल रहे तीन दिवसीय अधिवेशन के दूसरे दिन राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दूसरे सत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा और जम्मू एवं कश्मीर पर प्रस्ताव को पेश करते हुए जेटली ने कहा कि पाकिस्तान पिछले दो दशकों से योजनाबद्ध तरीके से सशस्त्र विद्रोहियों को भेजने की रणनीति पर काम कर रहा है। इसके चलते जम्मू-कश्मीर में आर्थिक विकास बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इतना ही नहीं वहां जाने से पर्यटक घबराने लगे हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस से गठबंधन करने में भी नहीं हिचकी है, जो स्व-शासन और राजनैतिक स्वायत्तता का अभियान चलाए हुए है।
उन्होंने अभी हाल में पुणे में हुए बम विस्फोट का जिक्र करते हुए कहा कि इस धमाके से देश में आतंकवादियों का पुनरोदय हुआ है। इसके बावजूद भारत सरकार पाक से वार्ता की पहल कर रही है, इससे सारा देश परेशान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications