पाकिस्तान में हिमस्खलन, 18 मरे
इस्लामाबाद, 18 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर कोहिस्तान जिले के अल्पाइन गांव में हिमस्खलन में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार, कोहिस्तान के पुलिस प्रमुख मोहम्मद इलियास ने गुरुवार को बताया कि जिले के कुंदिया इलाके में स्थित बगरोदरा गांव के कई मकान बुधवार के हिमस्खलन में दफन हो गए।
इलियास ने कहा कि स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने अब तक 18 शवों को बरामद किया है, लेकिन बचाव कार्य अब भी जारी है। अभी कई लोगों के बर्फ के नीचे दबे होने की आशंका है।
प्रभावित गांव तक सड़क न होने के कारण बचाव कार्य कई घंटे देरी से शुरू हो सका।
पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में इस माह के शुरुआत में भारी हिमपात हुआ था। काफी अर्से तक शुष्क मौसम रहने की वजह यहां कई इलाकों में सूखे की आशंका बन गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications