एसीएचआर ने बिहार में नक्सली हिंसा की निंदा की
एसीएचआर के निदेशक सुहास चकमा ने कहा, "नागरिकों की हत्या को किसी भी स्थिति में जायज नहीं ठहराया जा सकता है। यह हत्याकांड नक्सलियों के वास्तविक चरित्र को दर्शाता है।"
पटना से लगभग 150 किलोमीटर दूर जमुई के फुलवरिया गांव में बुधवार रात 50 से अधिक नक्सलियों ने हमला बोलकर कम से कम 10 ग्रामीणों की हत्या कर दी थी। इस दौरान नक्सलियों ने कई मकानों को आग लगा दी और लगभग छह लोगों को अगवा कर लिया था।
चकमा ने कहा, "हम नक्सलियों से अपील करते हैं कि वे अगवा ग्रामीणों को छोड़ दें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications