नौकरशाहों को बचाने की साजिश : जमशेद अशरफ (लीड-1)

पटना, 18 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार मंत्रिमंडल से गुरुवार को हटाए गए जमशेद अशरफ ने कहा कि नौकरशाहों को बचाने के लिए उनको मंत्रिमंडल से हटाया गया।

दिल्ली से गुरुवार को पटना लौटे अशरफ ने हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा कि सच बोलने के कारण उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया गया। उन्होंने कहा कि नौकरशाहों को बचाने के लिए यह साजिश रची गई है।

अशरफ ने कहा कि अगर मेरी बात गलत है तथा लोगों में हिम्मत है तो पूरे मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से करा लें। उन्होंने कहा कि वह चुप नहीं बैठेंगे तथा सबके नाम आगे लाएंगे। उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए बिहार के उत्पाद एवं मद्य निषेध (आबकारी) मंत्री अशरफ को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी के मुताबिक आबकारी विभाग का कार्य अब जल संसाधन मंत्री विजेन्द्र यादव देखेंगे।

मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी के मुताबिक अशरफ पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए मंत्रिमंडल से हटाने की अनुशंसा की गई थी जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया।

अशरफ ने आबकारी विभाग में 500 करोड़ रुपये के घोटाले होने से संबंधित एक पत्र मुख्यमंत्री को लिखा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि विभाग के अधिकारी भी इस घोटाले में संलिप्त हैं।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने बुधवार को अशरफ को एक पत्र लिखा। पत्र में उन्हें फटकार लगाते हुए कहा गया कि आपका आचरण मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में मर्यादा के अनुरुप नहीं है। मुख्यमंत्री ने अशरफ के पत्र को मीडिया में जाने को अनुशासनहीनता बताया तथा इसका जवाब मांगा था। मुख्यमंत्री के इस पत्र के बाद से ही अशरफ का मंत्रिमंडल से हटना तय माना जा रहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+