उड़ीसा में बच्चे का सिर कटा शव बरामद
कुबल गांव का श्रीकांत बागी 11 फरवरी से ही लापता था। उसका शव इच्छापुर गांव के समीप एक खेत में पाया गया। गुरुवार को गांव से कुछ ही दूरी पर एक कटा हुआ सिर और दो पुरानी खोपड़ियां बरामद की गईं।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उन्हें आशंका है कि तांत्रिक पितंबरा गापई ने जादू-टोने के लिए बच्चे की बलि चढ़ाई है। पुलिस के अनुसार गापई फरार चल रहा है।
जिले के पुलिस अधीक्षक डी. एस. कुट्टी ने आईएएनएस को बताया, "पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications