दलित महिला को थाने में पीटने वाला थाना प्रभारी निलंबित
घटना जिले के मुसाफिरखाना थाने की है, जहां बुधवार को थाने आकर अपने पति की हत्या का जुर्म कबूल करने वाली दलित महिला को थाना प्रभारी कैलाश नाथ दुबे ने बाल खींचकर वहां मौजूद मीडियाकर्मियों से सामने बुरी तरह से पीटा।
कई खबरिया चैनलों द्वारा रात को यह खबर प्रमुखता से प्रसारित की गई, जिसमें थाना प्रभारी दलित महिला को बुरी तरह से पीटते हुए देखे जा सकते थे। खबर के प्रसारण के बाद आला अधिकारियों के निर्देश पर जिले के पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र वीर सिंह ने आरोपी थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना प्रभारी के खिलाफ जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार मनियारी गांव में मंगलवार रात को एक दलित महिला ने सोते समय अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इस महिला ने बुधवार को थाने जाकर पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications