कमजोर निर्यात क्षेत्रों के लिए अप्रैल में प्रोत्साहन पैकेज पर विचार

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। सरकार ने गुरुवार को कहा कि निर्यात में कमजोर प्रदर्शन कर रही विभिन्न वस्तुओं को बजट के बाद प्रोत्साहन पैकेज देने पर विचार होगा।

विश्व व्यापार संगठन की वार्ताओं के विभिन्न पहलुओं पर एक अध्ययन को जारी करते हुए वाणिज्य सचिव राहुल खुल्लर ने कहा, "जिन क्षेत्रों को निर्यात में नुकसान हुआ है उनको हम आंतरिक प्रोत्साहन केवल बजट के बाद ही देंगे।"

उन्होंने कहा कि लगातार समस्याओं का सामना कर रहे निर्यात क्षेत्रों के बारे में इस वर्ष अप्रैल में दोबारा फैसला होगा।

सचिव ने कहा कि विश्व व्यापार संगठन की वार्ताओं की गति बहुत धीमी है और उम्मीद जताई कि सदस्य देश इस वर्ष वार्ता को आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने कहा कि विश्व व्यापार संगठन के विभिन्न पहलुओं पर किताबों की श्रृंखला से आम आदमी को जटिल विषय को आसानी से समझने में सहायता मिलेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+