पाकिस्तान में विस्फोटों में 19 मारे गए (लीड-1)
इस्लामाबाद, 18 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्से में गुरुवार को दो बम विस्फोटों में कम से कम 19 लोग मारे गए और कई घायल हो गए।
पहला विस्फोट ओरकजई जिले के एक मवेशी बाजार में हुआ जहां 10 लोग मारे गए। दूसरी ओर खबर एजेंसी में हुए आत्मघाती बम हमले में नौ लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि पहला विस्फोट ओरकजई जिले के डारमेला इलाके में हुआ। विस्फोट के समय वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
एक अधिकारी ने कहा, "यह एक दूर-दराज का इलाका है और यहां से पूरी सूचना नहीं मिल पा रही है। हम फिलहाल इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि इस विस्फोट में 10 लोग मारे गए हैं और 30 से अधिक घायल हुए हैं।"
'जियो टीवी' ने खबर दी है कि खबर एजेंसी की आकाखेल मस्जिद के निकट एक आत्मघाती विस्फोट हुआ। यहां लोग जोहर (दोपहर) की नमाज के लिए एकत्र हुए थे। यहां एक आतंकवादी भी मारा गया और कई लोग घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications