पश्चिम बंगाल में नक्सली हमले की जांच विशेषज्ञ समिति करेगी
राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया, "समिति सभी पहलुओं की जांच करेगी। मसलन, यह घटना कैसे हुई, हमले में कितने नक्सली शामिल थे या फिर सुरक्षा बलों की सतर्कता कैसी थी?"
मुख्यमंत्री ने कहा, "शुरुआती जानकारियों से पता चला है कि नक्सलियों के कई दस्तों ने इस हमले को अंजाम दिया था।"
भट्टाचार्य ने कहा कि जांच समिति में राज्य गृह विभाग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने स्वीकार किया कि चौकसी की कमी वजह से यह हमला हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications