पाकिस्तानी बाजार में विस्फोट, 10 मरे
इस्लामाबाद, 18 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के कबायली इलाके के एक भीड़भाड़ वाले बाजार में गुरुवार को हुए विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट ओरकजई जिले के डारमेला इलाके में हुआ।
एक अधिकारी ने कहा, "यह एक दूरस्थ इलाका है और यहां से पूरी सूचना नहीं मिल पा रही है। हम फिलहाल इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि इस विस्फोट में 10 लोग मारे गए हैं और 30 से अधिक घायल हुए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications