जहरीली शराब पीने से 4 की मौत
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी त्रिपुरा के चौमानू गांव में बुधवार को 25 से 30 वर्ष के चार जनजातीय लोगों की जहरीली शराब पीने के बाद मौत हो गई।
पुलिस ने बताया, "शराब कुछ दिनों पहले गंदे तरीके से तैयार की गई थी।" पुलिस ने इस मामले में शराब निर्माता को गिरफ्तार कर लिया है जो खुद ही शराब पीकर बीमार पड़ गया है।
एक अन्य घटना में पश्चिमी त्रिपुरा के चंपाहौर गांव में बुधवार को एक जनजातीय युवक की हत्या कर दी गई।
पुलिस के अनुसार शराब के एक अड्डे पर हुए झगड़े के दौरान 35 वर्षीय स्वपन देबबर्मा की मौत हो गई। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications