आस्ट्रेलिया के पूर्व और मौजूदा भारतीय छात्रों के लिए वेबसाइट

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के अनुभवों में वृद्धि करने के लिए आस्ट्रेलिया के पूर्व व मौजूदा भारतीय छात्रों की एक नई वेबसाइट शुरू की गई है।

आस्ट्रेलियाई सरकार की मदद से शुरू हुई वेबसाइट 'माई ओज नेटवर्क डॉट कॉम' पर आस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों के अतीत, वर्तमान और भविष्य की जानकारी मिल सकेगी।

बुधवार को वेबसाइट की शुरुआत के अवसर पर भारत में आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त पीटर वर्गीज ने कहा, "आधुनिक शिक्षा की सुविधा छात्रों के बीच लंबे समय तक कायम रहने वाला तंत्र बनाती है। जो विदेशों में अध्ययन कर रहे हैं उन्हें मित्रों और परिचितों का वैश्विक तंत्र बनाना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि वह इस वेबसाइट के जरिए छात्रों की मदद करना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि इस वेबसाइट पर छात्रों को वह सभी जानकारियां मिलें जिनके जरिए वे आस्ट्रेलिया में खुशहाल समय बिता सकें और व्यवसायिक जीवन में हमेशा उनके साथ रहने वाले मित्रों और सहकर्मियों के साथ संपर्क स्थापित कर सकें।

इस वेबसाइट पर अलग-अलग सदस्य अपने पेज, ब्लॉग शुरू कर सकते हैं। चर्चा कर सकते हैं और अन्य सदस्यों के बीच वीडियो, फोटो, खबरों और घटनाओं का आदान-प्रदान कर सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+