खाद्य मुद्रास्फीति की दर 18 प्रतिशत के करीब (लीड-1)
नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। खाद्य पदार्थो की कीमतों के शीघ्र ही कमी आने के सरकार के आश्वासन के बावजूद छह फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में देश में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित वार्षिक खाद्य महंगाई की दर बढ़कर 17.97 प्रतिशत तक पहुंच गई।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़े के अनुसार एक सप्ताह पहले खाद्य महंगाई की दर 17.94 प्रतिशत थी।
आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि निरंतर जारी है। 52 सप्ताह की अवधि में सब्जियों की कीमतों में 19.56 प्रतिशत, आलू की कीमत में 38.02 प्रतिशत, दालों की कीमतों में 38.04 प्रतिशत और फलों की कीमतों में 10.39 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
सीमित आंकड़ों के अनुसार थोक मूल्य सूचकांक की प्राथमिक वस्तुओं में 16.23 प्रतिशत और ईंधन के मूल्यों में 9.89 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित देश की वार्षिक मुद्रास्फीति की दर जनवरी में बढ़कर 8.56 प्रतिशत हो गई। इससे पिछले महीने यह दर 7.31 प्रतिशत थी।
भारतीय रिजर्व बैंक ने भी वित्तीय वर्ष के अंत तक मुद्रास्फीति की दर में वृद्धि के अपने अनुमान को 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.5 प्रतिशत कर दिया है।
52 सप्ताह की अवधि में कुछ आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में हुई वृद्धि :
-दालें : 38.04 प्रतिशत
-आलू : 38.02 प्रतिशत
-सब्जियां : 19.56 प्रतिशत
-गेहूं : 15.78 प्रतिशत
-प्याज : 1.48 प्रतिशत
-दूध : 14.16 प्रतिशत
-फल : 10.39 प्रतिशत
-चावल : 9.64 प्रतिशत
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications