समलैंगिकता के आरोपी मलेशियाई नेता की मदद करेगा भारतीय विशेषज्ञ
कुआलालंपुर, 18 फरवरी (आईएएनएस)। मलेशिया में समलैंगिकता के आरोपी विपक्षी नेता अनवर इब्राहीम ने कानूनी प्रक्रिया में अपनी मदद के लिए जिन तीन अंतर्राष्ट्रीय डीएनए एवं फोरेंसिक विशेषज्ञों की सेवाएं लेना का फैसला किया है उनमें एक भारतीय प्रोफेसर भी है।
इब्राहीम के वकील एस. एन. नायर ने गुरुवार को ऐलान किया कि चेन्नई के प्रोफेसर सी. दामोदरन, सिडनी के ब्रायन लेसली मैकडोनाल्ड और मेलबर्न के डेविड लॉरेंस नोएल वेल्स इस मामले की सुनवाई के दौरान उनकी मदद करेंगे। नायर खुद भारतीय मूल के हैं।
मद्रास विश्वविद्यालय से वर्ष 1974 में जैव रसायन विषय में डॉक्ट्रेट की मानद उपाधि हासिल करने वाले 'डीएनए फिंगरप्रिंटिंग इनीशिएटिव' और भारत के पहले पितृत्व जांच केंद्र के संस्थापक हैं।
उल्लेखनीय है कि इब्राहीम के पुराने साथी सैफुल बुखारी अजलान ने उन पर समलैंगिता का आरोप लगाया था। इससे पहले भी उन पर ऐसा आरोप लगा था और उन्हें उप प्रधानमंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया था। पहले मामले में उन्हें बरी कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications