छत्तीसगढ़ के गांव में हाथियों से दहशत
स्थानीय वन अधिकारी मनमोहन मिश्रा ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "जंगली हाथियों के एक झुंड ने जुनवानी गांव में सोमवार रात आठ मकानों को ध्वस्त कर दिया। हाथियों की वजह से गांव के लगभग 150 निवासियों के बीच डर का माहौल बना हुआ है।"
मिश्रा ने बताया कि जंगली हाथी अभी भी गांव में ही डेरा डाले हुए हैं। हालांकि, वन विभाग के अधिकारी हाथियों को भगाने का प्रयास कर रहे हैं।
वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि जंगली हाथियों की वजह से हुए नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार मुआवजा देगी। राज्य सरकार अब तक वर्ष 2009 में हाथियों के हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों को 42 लाख रुपये मुआवजा दे चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications