बिहार के आबकारी मंत्री को हटाया गया
मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी के मुताबिक अशरफ पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए मंत्रिमंडल से हटाने की अनुशंसा की गई थी जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया।
अधिकारी के मुताबिक आबकारी विभाग का कार्य जल संसाधन मंत्री विजेन्द्र यादव देखेंगे।
अशरफ ने आबकारी विभाग में 500 करोड़ रुपये के घोटाले होने से संबंधित एक पत्र मुख्यमंत्री को लिखा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि विभाग के अधिकारी भी इस घोटाले में संलिप्त हैं।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने बुधवार को अशरफ को एक पत्र लिखा। पत्र में उन्हें फटकार लगाते हुए कहा गया कि आपका आचरण मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में मर्यादा के अनुरुप नहीं है। मुख्यमंत्री ने अशरफ के पत्र को मीडिया में जाने को अनुशासनहीनता बताया तथा इसका जवाब मांगा था। मुख्यमंत्री के इस पत्र के बाद से ही अशरफ का मंत्रिमंडल से हटना तय माना जा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications