एयर इंडिया को 800 करोड़ रुपये की नई सहायता

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई आर्थिक मामलों पर मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में एयर इंडिया का संचालन करने वाली नेशनल एविएशन कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के लिए ताजा सहायता को मंजूरी दी गई। पिछले वित्तीय वर्ष में विमानन कंपनी ने 7,200 करोड़ रुपये का घाटा दिखाया था।
यह बात तय है कि केंद्र सरकार द्वारा दी गई इस मंजूरी के बाद एयर इंडिया के दिन बहुर सकते हैं, क्योंकि पिछले साल इस विमानन कंपनी ने बड़ा आर्थिक संकट झेला। यही नही उसी संकट के दौरान कंपनी के पायलटों ने भी हड़ताल की, जिस वजह से संकट और ज्यादा गहरा गया था। अब देखना यह है कि इस पैकेज के बाद सरकारी विमानन कंपनी अब कितनी बड़ी उड़ान भरती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications