पटना में आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड की बैठक प्रारंभ
आरबीआई के एक अधिकारी के मुताबिक, इस बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर डी़ सुब्बाराव के अलावा 19 वरिष्ठ सदस्य भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि पटना में यह बैठक छह वर्ष बाद हो रही है।
डी़ सुब्बाराव बुधवार को पटना पहुंचे तथा उन्होंने शाम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य में बैंकों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में 19,500 की आबादी पर एक बैंक शाखा है जबकि राष्ट्रीय मानक के अनुसार 15,000 की आबादी पर बैंक की एक शाखा होनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications