अमेरिकी केंद्रीय बैंक को आर्थिक मंदी के छंटने की आशा
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार, बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति से पता चलता है कि बैंक के सदस्य का मान रहे हैं कि अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है, यद्यपि अगले साल भी बेरोजगारी की दर ऊंची बनी रहेगी।
कुछ सदस्यों का मानना है कि 20 खरब डॉलर से ज्यादा की बैलेंस शीट को कम करने के लिए बैंक को भविष्य में अपनी संपत्तियों को बेचना शुरू कर देनी चाहिए।
वित्तीय क्षेत्र को तंगी से बाहर निकालने के लिए पिछले दो साल के दौरान फेड ने बैंकों को भारी-भरकम ऋण दिए।
एक सदस्य थॉमस होइंग ने कहा कि बैंक को एक विस्तारित अवधि के लिए ब्याज दरों को रिकॉर्ड स्तर तक कम रखने की नीति में बदलाव लाना चाहिए।
अर्थव्यवस्था को भारी आर्थिक मंदी से निकालने के लिए दिसंबर 2008 से केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में रिकॉर्ड स्तर तक कमी कर रखी है।
केंद्रीय बैंक का नवंबर में अनुमान था कि अर्थव्यवस्था 2.5 से 3.5 फीसदी की रफ्तार से विकास करेगी, लेकिन अब बैंक ने संशोधन करते हुए कहा है कि यह दर 2.8 फीसदी से 3.5 फीसदी के बीच हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications