मेरे पिता, नाना, नानी प्रधानमंत्री नहीं थे- गडकरी
इंदैार 19 फरवरी (आईएएनएस) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने एक बार फिर से कांग्रेस पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा है कि न तो उनके पिता और न ही नाना-नानी देश के प्रधानमंत्री रहे हैं, वह तो महज एक कार्यकर्ता थे और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है। उन्होंने कहा कि बाकी पार्टियों में तो नेता का बेटा ही अध्यक्ष बनता है।
भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन राष्ट्रीय परिषद को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में 1000 पार्टियां हैं, 50 प्रमुख दल हैं जिनमें भाजपा सहित देश में सिर्फ पांच दल ही ऐसे है जहां घरानाशाही नहीं है। बाकी में तो नेता का बेटा ही अध्यक्ष हेाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications