कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर से 37 किलोमीटर दूर पुलवामा जिले के शंगारपोरा गांव के एक मकान में आतंकवादियों के छुपे होने का पुख्ता सुराग मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने उसे चारों ओर से घेर लिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया, "आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है।"
सूत्रों के मुताबिक मकान के अंदर दो आतंकवादी छुपे हुए हैं।
गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को मुठभेड़ के दौरान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications