अपहरणकर्ताओ के चंगुल से 3 वर्ष बाद छूटी बच्ची
सान साल्वाडोर, 18 फरवरी (आईएएनएस)। अल सल्वाडोर से अप्रैल 2007 में अगवा की गई छह वर्षीय बच्ची को सान मतीयास की नगरपालिका के समीप से पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया। पुलिस ने बंधक बनाने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
बच्ची को उस समय खोज निकाला गया जब उसके एक रिश्तेदार ने होंडुरास से आकर इस बारे में एक शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार जिन पांच लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया उनमें 65 वर्षीय महिला भी शामिल थी। गिरफ्तार किए गए लोग अपहरण और तस्करी के मामलों का सामना कर रहे हैं।
पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि बच्ची की माता द्वारा एक अगवाकर्ता से संपर्क किये जाने के बाद उसे अप्रैल 2007 में होंडुरास से अल सल्वाडोर लाया गया था। बाद में इस बच्ची को अमेरिका लाया जाना था जहां उसकी मां रहती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications