2 महिलाओं को कुल्हाड़ी से काट डाला

पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार शाम की है। भद्रवाह के कोठी पैन गांव के जंगलो में रोहित शर्मा नामक एक युवक ने एक विवाहित महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस महिला के शोर मचाने पर उसकी सास वहां पहुंच गई।
पुलिस का कहना है कि रोहित ने एक कुल्हाड़ी से दोनों महिलाओं की हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि आरोपी रोहित फरार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications