कश्मीर में हिजबुल के 2 आतंकवादी ढेर
श्रीनगर, 15 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सोमवार को हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, ये आतंकवादी यहां से 65 किलोमीटर दूर क्यूमोह गांव में छिपे हुए थे। राष्ट्रीय राइफल्स और विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवानों ने जब उन्हें ललकारा तो आतंकवादियों ने अधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications