बिहार में विश्वविद्यालय-महाविद्यालय बंद का मिलाजुला असर
पटना में सोमवार सुबह से ही दोनों दलों के छात्र नेता सड़कों पर उतर आए। दरभंगा में ललित नारायण मिश्रा विश्वविद्यालय में जुलूस निकाल रहे छात्रों पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने वहां पांच छात्रों को हिरासत में भी लिया।
पटना विश्वविद्यालय में बंद का व्यापक असर देखा गया। गया, औरंगाबाद, सासाराम में कुछ महाविद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य बाधित हुआ।
छात्र लोजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष गगन कुमार झा और छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष स्वदेश कुमार ने आरोप लगाया कि दरभंगा में पुलिस ने लाठी चार्ज किया जिसमें कई छात्र घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications