पुणे ब्लास्ट के बाद देश में हाई अलर्ट

यह पुणे के लोकप्रिय रेस्त्रां जर्मन बेकरी में शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। उस दौरान मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे, जिनमें बहुत सारे विदेशी नागरिक भी थे। इस घटना के तुरंत बाद महाराष्ट्र के मुंबई समेत सभी शहरों में हाई अलर्ट कर दिया गया। वहीं केंद्र की ओर से आए निर्देश के अंतर्गत दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरू, चंडीगढ़, आदि समेत सभी बड़े शहरों में हाई अलर्ट कर दिया गया है।
26/11 के बाद बड़ा यह हमला
शनिवार रात ही नई दिल्ली में केंद्र ने एक आपात बैठक बुलाई जिसके बाद गृह सचिव जीके पिल्लै ने कहा कि बेकरी के पास एक संदिग्ध वस्तु थी जिसे बेकरी के एक कर्मचारी ने जैसे ही खोलने का प्रयास किया उसमें विस्फोट हुआ। प्रथम दृष्टया यह आतंकी हमला प्रतीत होता है। इस विस्फोट की अगर आतंकी हमले के रूप में पुष्टि होती है तो मुंबई में 26/11 को हुए विस्फोट के बाद यह पहला बड़ा आतंकी हमला होगा।
कोलकाता में क्रिकेटरों की सुरक्षा बढ़ी
इस संदिग्ध आतंकी हमले के बाद कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार सुबह शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भारत और दक्षिण अफ्रीका देनों के खिलाडि़यों व दर्शकों की सुरक्षा के मद्देनजर ईडन गार्ड व कोलकाता के अन्य स्थानों पर भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications