शास्त्रीय संगीत का नन्हा उपासक है अंकुर

पटना, 14 फरवरी (आईएएनएस)। कहते हैं कलाकार की उम्र को नहीं, बल्कि उसकी कला को देखना चाहिए। बिहार के पूर्णिया जिले में रहने वाले 11 वर्षीय अंकुर विप्लव के बारे में यह कहावत सटीक बैठती है। इतनी कम उम्र में ही वह कई संगीत कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुका है। उसे जहां शास्त्रीय गायिकी में महारत हासिल है वहीं वह तानपुरा जैसी कठिन संगीत वाद्ययंत्र को बखूबी बजा लेता है।

पूर्णिया के एक निजी विद्यालय के चौथी वर्ग के छात्र अंकुर ने आईएएनएस से कहा, "मैं शास्त्रीय संगीत की सभी विधाओं को सीखना चाहता हूं। मेरी शास्त्रीय संगीत के विलंबित विधा में पकड़ है। अंकुर को प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक पंडित जसराज से खास लगाव है। वह प्रतिदिन करीब तीन से चार घंटे तक पंडित जसराज के संगीत को सुनता है। वह जसराज को 'बाबा' कहकर पुकारता है। उसके कंप्यूटर में जसराज के ढेर सारे गीत हैं साथ ही वह इंटरनेट के जरिए उनके संगीत को डाउनलोड भी करता रहता है।

हाल ही में पूर्णिया में एक संगीत समारोह में अकुंर के गायन को सुनकर प्रसिद्ध संगीत समालोचक पद्मश्री गजेन्द्र नारायण सिंह अभिभूत हो गए और उसकी दिल खोलकर प्रशंसा की।

अंकुर के पिता अमित कुमार ने बताया कि चार वर्ष की छोटी उम्र से ही अंकुर शास्त्रीय संगीत की शिक्षा हासिल कर रहा है। शास्त्रीय संगीत के प्रति अंकुर के झुकाव के बारे में उन्होंने कहा, "एक बार हम सपरिवार दिल्ली जा रहे थे। इसी यात्रा में अंकुर ने पंडित जसराज का संगीत सुना और इसके बाद तो वह शास्त्रीय संगीत का दीवाना बन गया। वह अक्सर जसराज के गाए गीतों को गुनगुनाता रहता है।" अमित एक बीमा एजेंसी में काम करते हैं।

अंकुर को शास्त्रीय संगीत सिखा रहे शिक्षक और शास्त्रीय संगीत गायक अमरनाथ झा ने आईएएनएस को बताया, "अंकुर ख्याल विधा को लगातार दो से तीन घंटे तक गा सकता है जो एक बड़ी बात है। इतनी छोटी उम्र में वह तानपुरा सहित कई वाद्ययंत्रों को बखूबी बजा लेता है।"

अमरनाथ ने बताया, "अंकुर उच्चकोटि के ख्याल गायक राज कुमार श्यामानंद सिंह के संगीत घराने से आता है। आप कह सकते हैं कि संगीत उसे विरासत में मिली है। देश के विख्यात संगीत समालोचक पद्मश्री गजेंद्र नारायण सिंह, दरभंगा घराने के पंडित प्रेम कुमार मल्लिक, संगीत अकादमी पुरस्कार से सम्मानित गोवद्र्घन मिश्रा भी अंकुर की गायिकी के कायल हैं। "

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+