अफगानिस्तान में बर्फ में दब कर 70 मरे
काबुल । अफगानिस्तान के उत्तरी हिस्से में हिमस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बुधवार को पारवान सूबे के गवर्नर मोहम्मद बासिर सालंगी के हवाले से बताया , "महिलाओं और बच्चों सहित अब तक 70 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं, लेकिन हमारा अनुमान है कि 30 शव अभी तक बर्फ में दबे हैं।"
सूबे के सालांग दर्रे में सोमवार को हिमस्खलन हुआ था। मीडिया की खबरों में पहले इस हादसे में 28 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications