सुषमा ने फोंसेका की रिहाई की मांग की
नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से पूर्व सेना प्रमुख जनरल सरथ फोंसेका को तत्काल रिहा किए जाने की मांग की है। हाल में संपन्न राष्ट्रपति पद के चुनाव में फोंसेका मुख्य विपक्षी उम्मीदवार थे।
सुषमा ने बुधवार को बयान जारी कर कहा, "फोंसेका को गिरफ्तार किए जाने की जो खबरें आई हैं वह परेशान करने वाली हैं। विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश होने के नाते हम इसका अनुमोदन नहीं कर सकते, वह भी तब, जब हमारे पड़ोस के देश में ऐसा हो।"
उन्होंने कहा, "हम राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से मांग करते हैं वह फोंसेका की सुरक्षा सुनिश्चित करें। हमारा उनसे आग्रह है कि वह उन्हें तत्काल रिहा करें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications