मैं सुरक्षा लौटा रहा हूं : उद्धव ठाकरे

उद्धव ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान पर हमला जारी रखते हुए कहा कि मुंबई मेंदो ही सुरक्षित लोग है, जिनमें एक शाहरुख हैं और दूसरा 26/11 का आरोपी अजमल आमिर कसाब।

उद्धव ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में कहा, "मेरी सुरक्षा वापस लेने की बात कहने का चव्हाण क्या आशय है? मैं खुद अपनी सुरक्षा लौटा रहा हूं। मेरी सुरक्षा कसाब को मिल सकती है।"

उद्धव ने कहा कि मुंबई में दो व्यक्ति सबसे अधिक सुरक्षित है, जिनमें एक शाहरुख खान हैं और दूसरा कसाब।

बुधवार सुबह उद्धव के आवास पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात थे। इस संबंध में शिवसेना के प्रवक्ता नीलम गोरे ने आईएएनएस से कहा, "हमने सुरक्षा के लिए नहीं कहा था। ये तभी यहां से जाएंगे जब राज्य सरकार उन्हें आदेश देगी।"

उधर, मुंबई में सिनेमाघरों पर हमला करने वाले शिवसेना के 1,000 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्यकर्ताओं ने उन सिनेमाघरों को निशाना बनाया था जहां शाहरुख अभिनीत फिल्म 'माई नेम इज खान' प्रदर्शित होने वाली है।

मुंबई पुलिस ने बुधवार को बताया कि सुबह तक 1,023 शिवसेना कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। इन सभी को दंगा फैलाने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होने और अतिक्रमण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कांदीवली पूर्व में ब्रॉडवे सिनेमाघर पर भी हमला किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+