भारत, चीन के दम पर कोका-कोला को 6.82 अरब डॉलर का मुनाफा (लीड-1)
मंगलवार को जारी वार्षिक और चौथी तिमाही के नतीजों के अनुसार, सालाना बिक्री में तीन फीसदी और अक्टूर से दिसंबर के दौरान पांच फीसदी की वृद्धि हुई, इसमें भारत और चीन जैसे उभरते बाजारों की हिस्सेदारी काफी ज्यादा रही।
राजस्व के मामले में 2008 की तुलना में समीक्षाधीन अवधि में करीब एक अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई। साल 2008 में कुल राजस्व 31.94 अरब डॉलर के मुकाबले 2009 में 31 अरब डॉलर रहा, लेकिन चौथी तिमाही के दौरान राजस्व में इजाफा हुआ। चौथी तिमाही में कुल राजस्व प्राप्ति 7.51 अरब डॉलर रही, जो वर्ष 2008 की चौथी तिमाही में 7.13 अरब डॉलर थी।
कंपनी का दावा है कि अक्टूबर से दिसंबर के दौरान बिक्री के मामले में भारत में 20 फीसदी और चीन में 29 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि अन्य विकासशील अर्थव्यवस्थाओं जैसे ब्राजील और मैक्सिको में यह आंकड़ा क्रमश: आठ फीसदी और चार फीसदी रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications