चीन का विदेश व्यापार जनवरी में 44.4 फीसदी बढ़ा
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के अनुसार, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कस्टम (जीएसी) ने घोषणा की कि जनवरी में निर्यात 109.47 अरब डॉलर का रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 21 फीसदी ज्यादा है। इसी तरह 85.5 फीसदी की वृद्धि के साथ जनवरी में 95.31 अरब डॉलर का आयात हुआ।
जीएसी के अनुसार, वैश्विक आर्थिक संकट के चलते पिछले साल निर्यात बुरी तरह प्रभावित होने के कारण इस साल विदेश व्यापार के आंकड़ों में भारी उछाल देखा जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications