नूर जमाल पाकिस्तानी तालिबान का नया सरगना

समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने खबर दी है कि कबायली क्षेत्र औरकजई में स्थित तालिबान सूत्रों ने एक निजी टीवी चैनल से कहा कि उत्तरी वजीरिस्तान के शाकतोई में 14 जनवरी को किए गए ड्रोन हमले में 28 वर्षीय महसूद बुरी तरह घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए कराची ले जाया गया था। बाद में पंजाब प्रांत के मुल्तान में उसकी मौत हो गई।
सूत्रों ने कहा कि उसका शव कबायली इलाके में लाया गया। खबरें ऐसी भी हैं कि महसूद की मौत दो सप्ताह पहले ही हो गई और उसे कबायली क्षेत्र में स्थित उसके ससुर के गांव में दफना दिया गया। लेकिन यहीं पर तहरीक-ए-तालिबान के पाकिस्तानी प्रवक्ता आजम तारिक का कहना है कि महसूद जिंदा है और वह अज्ञात स्थान पर छिपा हुआ है। तालिबान सूत्रों के अनुसार कमांडर नूर जमाल उर्फ मौलाना तूफान को पाकिस्तानी तालिबान नया सरगना नियुक्त किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications