नक्सलियों ने पटरियां उड़ाईं, रेलसेवाएं बाधित (लीड-1)
छत्रपुर मंडल के मंडलीय वाणिज्यिक प्रबंधक वी.के. श्रीवास्तव ने बताया, "भालुलता और बिशरा के बीच दो पटरियों को उड़ा दिया गया। हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग को जोड़ने वाली पटरियों को निशाना बनाया गया।"
नक्सलियों ने इस वारदात को बुधवार तड़के लगभग 1.30 बजे अंजाम दिया। विस्फोट के बाद राऊरकेला रेलवे स्टेशन से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर आठ डिब्बों वाली एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। यह मालगाड़ी जमशेदपुर से बिलासपुर जा रही थी।
इस घटना की वजह से हावड़ा-मुबई रेलमार्ग पर रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। दो बचाव दल और रेलवे व सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पटरियों की मरम्मत का काम जारी है।
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि गीतांजलि एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, आजाद हिंद एक्सप्रेस और कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी कई रेलगाड़ियों को विभिन्न स्थानों पर रोक लिया गया।
राऊरकेला के स्टेशन मास्टर एस. के. पांडे ने आईएएनएस को बताया, "मरम्मत कार्य पूरा होने तक हमने कुछ रेलगाड़ियों के मार्ग में बदलाव किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications