दक्षिण अमेरिकी देशों ने हैती
क्यूतो, 10 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र संघ के नेताओं ने हैती में भूकंप पीड़ितों के लिए मंगलवार को 10 करोड़ डॉलर की सहायता राशि स्वीकृत की।
इन नेताओं ने अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय संस्थाओं की मदद से हैती सरकार द्वारा चलाए जा रहे मानवीय कार्यो में सहयोग का वादा किया।
इसके अतिरिक्त अंतर-अमेरिकी विकास बैंक भी आसान शर्तो पर हैती को 20 करोड़ डॉलर ऋण दे सकता है।
हैती में गत 12 जनवरी को भयानक भूकंप आया था, जिसमें दो लाख से ज्यादा लोग मारे गए और 15 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications