मिसाइल रोधी प्रणाली के कारण नहीं रुकी स्टार्ट वार्ता : अमेरिका
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सामरिक शस्त्र कटौती संधि (स्टार्ट) को आगे बढ़ाने के लिए नई संधि के मसौदे पर अमेरिका और रूस पिछले एक वर्ष से सौदेबाजी कर रहे हैं। नई संधि पर सहमति के बगैर ही स्टार्ट संधि की अवधि दिसम्बर में समाप्त हो गई।
रूस के शीर्ष सैन्य अधिकारी जनरल निकोलोई मारकोव ने नई संधि पर नाकामी का दोष मिसाइल रक्षा प्रणाली की योजना को दिया। रूस ने मिसाइल रक्षा प्रणाली की तैनाती का कड़ा विरोध किया ।
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गेट्स ने इस धारणा का खंडन करते हुए कहा कि स्टार्ट संधि पर बात करते समय राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव ने राष्ट्रपति बराक ओबामा से ऐसा कुछ नहीं कहा।
गिब्स ने कहा कि संधि वार्ता का प्रमुख गतिरोध मसौदे का निर्णायक मजमून है। कुछ शब्दों को लेकर विवाद है और उन पर विचार विमर्श जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications