दिल्ली में रही धुंध भरी सुबह
बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल के औसत से तीन डिग्री ज्यादा है। मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "दिन में बादल छाए रहेंगे और इलाकों में गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। "
इस सप्ताह राजधानी में अब तक 14.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications